बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) समय-समय पर विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करता है। हाल ही में आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (Assistant Education Development Officer – AEDO) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत 935 रिक्तियों को भरा जाएगा।
यह पद शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है और इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालयों की गुणवत्ता सुधार, शैक्षिक नीतियों का क्रियान्वयन और ब्लॉक स्तर पर शिक्षा व्यवस्था की निगरानी करना है। इसलिए यह पद न केवल नौकरी की दृष्टि से आकर्षक है बल्कि समाज सेवा और शैक्षिक विकास में भी अहम योगदान देता है।
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद सुनहरा है। इस ब्लॉग में हम आपको AEDO भर्ती 2025 से जुड़ी सभी जानकारी देंगे – जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन की प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न।

BPSC AEDO Bharti 2025 | Bihar Assistant Education Development Officer
Vacancy Details
BPSC द्वारा जारी किया गया अधिसूचना के अनुसार, कुल 935 रिक्तियाँ AEDO पद के लिए उपलब्ध हैं। इन पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है जिसमे कोटी वाइज़ लिस्ट है |
श्रेणी ( Caste ) | पदों की संख्या |
अनारक्षित ( UR ) | 374 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS ) | 93 |
अनुसूचित जाति ( SC ) | 150 |
अनुसूचित जनजाति ( ST ) | 10 |
अति पिछड़ा वर्ग ( EBC ) | 168 |
पिछड़ा वर्ग ( BC ) | 112 |
पिछड़ा वर्ग की महिला ( BC Female ) | 28 |
Total | 935 |
इसमें से लगभग 319 पद महिला के लिए आरक्षित है |
Educational Qualification
इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत सरल रखी गई है।
- उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना आवश्यक है।
- अच्छी बात यह है कि इसके लिए B.Ed या TET पास होना अनिवार्य नहीं है।
- किसी भी संकाय (Arts, Science, Commerce) से स्नातक अभ्यर्थी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Age Limit
भर्ती अधिसूचना के अनुसार आयु सीमा कुछ इस प्रकार है जो हमने अछे से नीचे समझाया हु (1 अगस्त 2025 तक की स्थिति के अनुसार) होना चाहिए |
- सामान्य वर्ग (पुरुष) – 21 से 37 वर्ष
- सामान्य वर्ग (महिला) एवं पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) – अधिकतम 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) – अधिकतम 42 वर्ष
नियमानुसार आरक्षण वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Application Process
BPSC ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर One-Time Registration (OTR) करना होगा फिर प्रोफाइल अपडेट करना जरूरी है |
आवेदन करने के स्टेप्स:
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in
पर जाएँ। - BPSC के होम पेज पर जाए और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- One-Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें –
- नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
- आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र अपलोड करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद Application Form भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी अनुसार शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें। ( दो पर्ती मे )
Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए शुल्क श्रेणीवार इस प्रकार है:
श्रेणी ( Caste ) | शुल्क ( Fees ) |
सामान्य वर्ग ( UR ) | रु100 |
एससी/एसटी (SC/ST ) | रु100 |
महिला ( बिहार की निवासी ) | रु100 |
अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार | रु100 |
आधार कार्ड से पहचान नहीं करने पर | अतिरिक्त रु200 ( बायोमेट्रिक शुल्क ) |
शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम ( Debit Card, Credit Card, Net Banking, UPI ) से ही जमा किया जाएगा |
Selection Process
BPSC AEDO भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया बहुत ही आसान पारदर्शी और सरल रखी गई है। इसमें केवल दो चरण होगा :
- लिखित परीक्षा (Written Examination)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
इस भर्ती में कोई इंटरव्यू (साक्षात्कार) नहीं होगा।
Exam Pattern
लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे –
- सामान्य भाषा (General Language)
- सामान्य अध्ययन (General Studies)
- सामान्य योग्यता (General Aptitude)
प्रत्येक पेपर की मुख्य बातें:
- सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।
- प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा अवधि: 2 घंटे प्रति पेपर।
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाएंगे।
Paper | Subject | Questions | Marks | Time |
पेपर- I | सामान्य भाषा ( हिंदी/अंग्रेजी ) | 100 | 100 | 2 घंटे |
पेपर- II | सामान्य अध्ययन | 100 | 100 | 2 घंटे |
पेपर- III | सामान्य योग्यता (रिजनिंग व गणित ) | 100 | 100 | 2 घंटे |
कुल | – | 300 | 300 | 6 घंटे |
Note : सामान्य भाषा वाला पेपर केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। इसका मतलब है कि आपको न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी है, लेकिन मेरिट लिस्ट सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के आधार पर बनेगी।
Salary Structure
सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) को लेवल-5 पे स्केल के अंतर्गत वेतन प्रदान किया जाता है।
- मूल वेतन (Basic Pay): ₹29,200/- प्रति माह
- ग्रेड पे: लेवल-5 के अनुसार
- भत्तों और अन्य सुविधाओं को जोड़ने के बाद इन-हैंड वेतन लगभग ₹47,000 से ₹52,000 प्रति माह तक हो सकता है।
Important Dates
Event | Date |
Notification Release | 22 August 2025 |
Online Application Start | 27 August 2025 |
Last Date To Apply | 26 September 2025 |
Admit Card Release | Expected October 2025 |
Written Examination | Expected November/December 2025 |
Result Declaration | Expected January 2026 |
Important Link
Apply Link | Click Here |
Official Link | Click Here |
Q1. BPSC AEDO भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियाँ हैं?
Ans. कुल 935 रिक्तियाँ निकाली गई हैं
Q2. इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। B.Ed या TET जरूरी नहीं है।
Q3. आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
Ans. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 Spetember 2025 तक है।
Q4. चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू होगा या नहीं?
नहीं, इस भर्ती में केवल लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन होगा।
Q5. AEDO का वेतनमान कितना है?
मूल वेतन ₹29,200/- प्रति माह, भत्तों सहित लगभग ₹47,000 से ₹52,000 इन-हैंड सैलरी।
Q6. प्रमोशन की संभावनाएँ क्या हैं?
AEDO से शुरुआत करके आप आगे BEDO – DEO – Joint Director Of Education – Director of Education तक Post पा सकते हैं।
Q7. परीक्षा में नकारात्मक अंकन होगा या नहीं?
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटे जाएंगे।
बिहार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो शिक्षा विभाग में अधिकारी स्तर की नौकरी करना चाहते हैं। यह पद न केवल एक स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान करता है बल्कि आपको समाज की शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने का मौका भी देता है।
- सरल योग्यता (सिर्फ ग्रेजुएशन)
- अच्छा वेतनमान (₹47,000+ इन-हैंड)
- करियर ग्रोथ और प्रमोशन
- समाज में प्रतिष्ठा
यदि आप इस भर्ती की तैयारी पूरे मनोयोग और सही रणनीति से करते हैं तो निश्चित ही सफलता आपकी होगी।
Leave a Comment